JKNEWS18/FARIDABAD : शाखा सेक्टर-85 की टीम ने घरों में चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धीरज नगर स्थित एक मकान में 16 से 18 अप्रैल के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
घटनक्रम में नगदी व सोने के आभूषण चोरी कर लिये गये थे। शिकायत पर थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा टीम ने नरेश निवासी गांव शहरबनी, जिला खगडि़य़ा बिहार हाल भट्टा कॉलोनी संतोष ऋषिदेव निवासी गांव सिया, थाना कहलगांव, जिला भागलपुर बिहार हाल भट्टा कॉलोनी नोएडा सोनू निवासी गांव बाज पट्टी,
जिला सीतामढ़ी बिहार हाल संगम विहार दिल्ली को प्रोडेक्शन पर लेकर चोरी किये गये आभूषणों में से एक सोने का मांग टीका, दो सोने की अंगूठियां तथा एक सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। वहीं दूसरे मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में घर से लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। इस मामले में अपराध शाखा की टीम ने कंचन उर्फ शिव शंकर को भी प्रोडक्शन पर लिया।
जिसने चोरी का सामान बेचकर प्राप्त पैसों में से 4000 रुपये बरामद कराये हैं। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है, जिस पर 9 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।