JKNEWS18/FARIDABAD : वन विभाग और नगर निगम की टीम बीते दो दिनों से वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। रविवार को तोडफ़ोड़ करने के लिए अनंगपुर पहुंची टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।
स्थानीय निवासी सडक़ रोककर नारेबाजी करने लग गए।
टीम विरोध के कारण बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई। जिला वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अरावली वन क्षेत्र से 6793 से अधिक छोटे-बड़े अवैध निर्माण को हटाया जाना है। अरावली से कब्जों को हटाकर जुलाई 2025 के अंत तक रिपोर्ट सौंपनी है। अगस्त में मामले पर फिर सुनवाई हो होगी।
पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने जिला वन विभाग को समय दिया था। विभाग ने कुछ हिस्सों से अवैध निर्माण हटाया था। एक बार फिर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को सात से अधिक अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई थी। शनिवार को विभाग ने भाजपा विधायक सहित अन्य लोगों के 35 फार्म हाउसों पर कार्रवाई की।
इस मौके पर कांग्रेस नेता विवेक प्रताप सिंह सहित गांव अनंगपुर वासी मौजूद रहे। अरावली के लीगल एडवाइजर संजय गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जा रही है।
रविवार को कार्रवाई के लिए जा रही टीम का लोगों ने रास्ता रोक दिया। जिला वन अधिकारी राजकुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ जिला उपायुक्त विक्रम सिंह की मीटिंग चल रही है। उनके आदेशानुसार आगे की कार्रवाई होगी।