JKNEWS18/FARIDABAD : गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48,00,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक राजीव आचार्य वासी सांई बाबा एन्क्लेव, नजफगढ़, दिल्ली को 30 जून को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोनी को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी तीसरी लेयर का खाताधारक है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित राजीव आचार्य नजफगढ़ का निवासी है तथा वहीं पर ही इलैक्ट्रीशियन का काम करता है। उसकी दुकान पर एक व्यक्ति काम करने के लिए आता था, जिसने उसको खाता देकर पैसे कमाने का लालच दिया। लालचवश उसने अपना खाता की जानकारी उसे व्यक्ति दे दिया। उसके खाता में ठगी के 2,40,000 रूपए आये थे।
फिर उसने ठगी के पैसे को चेक से निकाल कर उसे व्यक्ति को दे दिये। उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ठगी की रकम के 48 लाख रुपए प्रथम लेयर के 2 खातों में आये थे, उसके बाद द्वितीय लेयर के 3 खाते में स्थानांतरित हुए और फिर तीसरी लेयर में आरोपी के खाते में 2,40,000 रूपएआये थे। जिनको चेक के माध्यम से निकाल कर ठगों के पास पहुंचाया गया था।
बता दें कि सेक्टर 8 बल्लभगढ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 दिसंबर 2025 को एक अंजाम नंबर से कॉलर ने कॉल कर अपने आप को हरियाणा प्रशानिक विभाग चण्डीगढ़ से बताया और कहा कि शिकायतकर्ता के आधार कार्ड से फर्जी सिम जारी हुई है और आतंकवादियो के द्वारा प्रयोग की जा रही है और उस नंबर से 7 से 8 करोड की मनी लाड्रिंग भी हुई हुई है।
फिर कथित अधिकारी ने एक और नंबर देकर अधिकारी से बात करने के लिये कहा। बात करने पर कथित अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम आपको अरेस्ट करने के लिये आ रही है। फिर ठगों ने दवाब बनाकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग 3 खातों में कुल 48,00,000 रुपये ट्रॉसफर कर दिये। शिकायत पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।