JKNEWS18/FARIDABAD : टेलीग्राम टास्क में निवेश के नाम पर 93,000 की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने रवि निवासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार लकडपुर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने थाना साइबर एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को वह एक लिंक के जरिए टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया जहां प्रीपेड टास्क में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने बारे बताया गया, फिर शिकायतकर्ता ने लालच में आकर 1000 रुपये में पहली टास्क पूरी की जिसके बाद उसे लाभ सहित 1700 रुपये मिले,
इस तरह अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए उसने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में कुल 93,000 रुपये निवेश किए, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला, जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रवि खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 30000 रुपये आये थे, आरोपी प्राईवेट नौकरी करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।