JKNEWS18/FARIDABAD : मोहना रोड स्थित एक कंपनी के सिक्योरटी गार्ड को कट्टा दिखाकर डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने आदर्श निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार भूपेंद्र वासी गांव छांयसा ने थाना छांयसा में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह छायंसा मोहना रोड स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। 7 जून की रात को वह गेट पर बैठकर फोन चला रहा थाए तभी 5 व्यक्ति आये और कट्टा दिखाकर उसके हाथ पैर बांध दिये और कंपनी से करीब 3 टन केबल व उसका फोन लूट कर फरार हो गये।
जिस संबंध में थाना छांयसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी 7 जून को अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप से लूट की योजना से आये थे, जहां पर सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर कंपनी की केबल को पिकअप में डालकर वहां से फरार हो गये।