JKNEWS18/FARIDABAD : ऑनलाईन ट्रेडिंग के नाम पर 90,430 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 22 जून को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने लखनऊ से अमित कश्यप निवासी गोमती नगर लखनउ उत्तर प्रदेश को काबू किया है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अमित खाताधारक है जिसने अपना खाता ठगों को दिया था। वह तीसरी पास है व एक प्राइवेट स्कूल में हेल्पर का काम करता है। खाता में ठगी के 15000 रुपये आये थे। बता दें कि 7 अप्रैल को ई.रोज अपार्टमेंट फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें घर बैठे पैसे कमाने बारे बताया गया था
फिर उसको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया जहां पर उसको ऑनलाइन शॉपिंग साइट मिंत्रा से सूट्स की फोटो लेकर टेलीग्राम ग्रुप में भेजने का टास्क दिया गया, जिसके बाद ठगों द्वारा प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के जरिए उससे 90,430 रुपये ठग लिय। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।