JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने थाना बीपीटीपी क्षेत्र के अंतर्गत वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए रमन निवासी सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़, फरीदाबाद को स्कूटी के साथ सेक्टर-76 फरीदाबाद एरिया से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विहान निवासी सेक्टर-87 फरीदाबाद ने थाना बीपीटीपी में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 18 मई 2026 को अपने दोस्त से मिलने गया था। जहा से उसकी स्कूटी किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने चोरी कर ली थी। जिस संबंध में थाना बीपीटीपी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशापूर्ति करने के लिए उसने यह स्कूटी चोरी की थी। वह स्कूटी बेचने की फिराक में था, जिसको अपराध शाखा की टीम ने स्कूटी के साथ काबू किया है। जिसका पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड रहा है। उस पर चोरी के दो मामले पहले भी दर्ज हैं। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।