JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 21 जून को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सूरजकुण्ड क्षेत्र के अंतर्गत जुआ खेलने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार 21 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर.30 की टीम को गस्त पर मौजूद थी,
इसी दौरान गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बडखल झील के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं, जिस पर रेडिंग पार्टी तैयार कर बडख़ल झील के पास रेड की गई तथा कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने ईरशाद, आलम, ईरफान निवासी गांव बडखल फरीदाबाद व राशिद वासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये काबू किया है।
अपराध शाखा की टीम ने मौके से 1,01, 590 रूपए बरामद किये है। घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुण्ड में जुआ अधिनियम का मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।