JKNEWS18/FARIDABAD : डबुआ कालोनी स्थित एक घर से आभूषण चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने दीपक उर्फ चूना निवासी डबुआ कालोनी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशापूर्ति करने के लिए उसने डबुआ कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
उसने ताला लगा देखकर घर में जाकर चोरी की थी। आरोपी से 1 जोडी सोने के कुण्डल, 1 सोने का लॉकेट व 2 जोडी चांदी की पायल बरामद हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार नीतीश निवासी डबुआ कालोनी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 9 जून 2026 को उसका सारा परिवार काम पर चला गया था।
जब शाम को वापिस आकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पडा था तथा सोने के आभूषण व नकदी गायब थे। जिन्हें कोई नामालूम चोरी कर ले गया। जिस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।