JKNEWS18/FARIDABAD : वाहन चुराने के मामले में क्राईम ब्रांच सैक्टर-65 की टीम ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटर साईकिल को बरामद किया है। थाना आदर्श नगर में हरीश निवासी बल्लबगढ ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 मई को रात समय वह सेक्टर-11 से बल्लबगढ अपने घर जा रहा था।
तभी अनाज मन्डी के पास सर्विस रोड़ पर पहुंचा तो उसकी मोटरसाईकिल का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह सडक़ पर गिर गया और बेहोश हो गया, सुबह जब उसे होश आया तो उसे पता लगा कि कोई नामपता नामालुम व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी कर ले गया।
जिस पर थाना आदर्श नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू निवासी पदम नगर झंडू कॉलोनी फरीदाबाद को चंदावली पुल के पास से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और उसने मोटरसाईकिल को नशा पूर्ति के लिए चोरी किया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।