JKNEWS18/FARIDABAD : ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एक घर से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर.48 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अनूप व नीरज निवासी संगम विहार दिल्ली को लोटस गार्डन सूरजकुण्ड से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार मुकेश कामत वासी ग्रीन फील्ड कालोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जून को कोई नामपता नामालूम व्यक्ति उसके घर में लगी पानी की मोटर को चोरी कर ले गये। जिस संबंध में थाना सूरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों को काफी दिन से कोई काम नही मिल रहा था और पैसों की तंगी के चलते उन्होंने 9 जून को पानी की मोटर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी मोटर को ऑटो में रखकर लेकर गये थे। ऑटो अनूप ने 400 रुपये प्रतिदिन के किराए पर ले रखा था। मोटर व वारदात में प्रयोग आटो को बरामद कर लिया गया है और आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है।