JKNEWS18/FARIDABAD : सेक्टर-56-56 स्थित शिव मंदिर में दान पात्र से नकदी चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर.85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप उर्फ गौरव उर्फ टाइगर निवासी गांव पडिय़ावली जिला अलीगढ़ तथा सचिन कुमार निवासी गांव बढिय़ा वाली जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को 2 जून को जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
दोनों थाना बीपीटीपी के एक अन्य चोरी के मामले में 25 अप्रैल से जेल में बंद थे। जांच में सामने आया कि 3 अप्रैल की रात को आरोपियों ने मंदिर का ताला तोडक़र दान पात्र से पैसे चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिनकी निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर.56 निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल की रात को उसके घर के सामने स्थित शिव मंदिर मंदिर का किसी ने ताला तोडक़र दान पात्र में रखी लगभग 50000 की नकदी चोरी कर ली। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।