JKNEWS18/FARIDABAD : क्राइम ब्रांच एवीटीएस व क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने नशा तस्करी के मामले में आरोपी मौहम्मद साहिल व राहुल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 जून को क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने मौहम्मद साहिल निवासी गांव चरिया जिला अररिया बिहार हाल नेहरू कालोनी थाना डबुआ फरीदाबाद को 2.220 किलो ग्राम गांजा सहित फतेहपुर चंदीला से व क्राइम ब्रांच उंचा गॉव की टीम ने राहुल निवासी बसेलवा कालोनी ओल्ड फरीदाबाद को 540 ग्राम गांजा सहित सब्जी मण्डी खेडीपुल से गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही कि गई।