JKNEWS18/FARIDABAD : सेक्टर-15 मार्किट के मेन गेट के सामने खुदाई कर बीएसएनएल की कॉपर केबल चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने राजा बाबू, मोहम्मद आजाद, आफताब व आमिर निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार संदीप शर्मा जेटीओ बीएसएनएल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 मई को सूचना मिली कि सेक्टर.15 मार्किट के मेन गेट के सामने फुटपाथ की खुदाई कर किसी नामालुम व्यक्तियों द्वारा बीएसएनएल की कॉपर केबल को चारी कर लिया। जिस शिकायत पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आये कि आफताब व आमिर ने कॉपर केबल चोरी की योजना बनाई थी। उन्होनें राजा बाबू व मोहम्मद आजाद को केबल की खुदाई के लिए बुलाया था। जिनको खुदाई के 5000 रुपये मिले थे। केबल को आरोपी गाडी में डालकर वहां से फरार हो गये थे। बाद में केबल को बेच दिया था। गाड़ी वाले व केबल खरीदने वाले की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।