JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर अपराध में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आईपीओ में निवेश के नाम पर 37.75 लाख की ठगी के मामले में धीरेन्द्र नागेश निवासी सुंदर नगर, रायपुर, तुषार व यश कुमार निवासी महात्मा गांधी नगर रायपुर छतीशगढ को 13 मई को रायपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे व्हाट्सएप के माध्यम से ग्रुप से जोडा गया, जिसके बाद ठगों ने फोन कॉल के माध्यम से उससे सम्पर्क किया। जिन्होंने उसे स्टॉक में निवेश कर दैनिक लाभ का वादा किया और फिर एक इंटरनेशनल ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया।
जिसमें शिकायतकर्ता से आईपीओ में निवेश के लिए 37.75 लाख रूपये विभिन्न खाता में डलवा लिये और कुछ दिन में ही ट्रैडिंग अकांउट पर अच्छे रिटर्न दिखाने लगे। फिर और अधिक पैसे लगाकर लाभ कमाने का लालच दिया।
जिस पर उसने और पैसे निवेश करने से मना कर दिया और खाता से पैसे निकालने के लिए कहा परंतु उन्होंने उसके ट्रैडिग खाता को फ्रिज कर दिया और पैसे निकालने के लिए और पैसे देने की मांग की। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि धीरेन्द्र खाताधारक है, जिसने अपना खाता यश व तुषार को दिया था। खाता में ठगी से जुडे 2,75,000 रूपए आये थे। तीनों आपस में जानकार है। धीरेंद्र प्राइवेट स्कूल में लेखाकार है, यश वकालत कर रहा है वहीं तुषार फोटोग्राफी का काम करता है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।