JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च 2026 को थाना कोतवाली फरीदाबाद में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था
जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मनीष निवासी प्रेम नगर सेक्टर-4, फरीदाबाद को मैट्रो फ्लैट, सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी पर पूर्व में आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है।
वहीं अपराध शाखा सेक्टर.65 की टीम ने थाना धौज में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में गुलशन कुमार उर्फ कालू निवासी एक्सटेंसन कॉलोनी, नेकपुर फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाईकिल सहित जाजरू मोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में एनडीपीएस, आम्र्स एक्ट व चोरी के 12 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।