JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना एनआईटी के एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म पर निवेश के नाम पर 4,49,000 रुपये की ठगी के मामले में 9 मई को पुलिस ने खाता उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपियों को जालंधर पंजाब से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान कुलवंत व राहुल निवासी जालंधर पंजाब को गिरफ्तार किया है।
कुलवंत 8वीं पास है व वेल्डिंग का काम करता है वहीं राहुल ग्रेजुएट है व ड्राईवरी का काम करता है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म से जुडा हुआ बताया और कहा कि वे लोग इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म पर पैसा निवेश करके मोटा मुनाफा देते है।
फिर ठगों ने शिकायतकर्ता ने ऐप डाउनलोड कराई जिस पर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रॉजेक्सन के जरिये ठगो द्वारा बताये खाता में कुल 4,49,0000 रुपये निवेश किये, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने अपने नाम पर फर्म खाता खुलवाया हुआ था। जिसको उन्होंने आगे ठगों को दिया था। खाता में ठगी के 2 लाख रुपये आये थे। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।