JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस द्वारा नशा तस्करों व नशा उपलब्ध कराने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने महिला आरोपी सविता व क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने आरोपी हर्ष को गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 जून को क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने सविता वासी गांव सिढौला तिगांव फरीदाबाद को 580 ग्राम गांजा सहित उसके घर से व क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने हर्ष वासी गांधी कालोनी सेक्टर 21 फरीदाबाद को 250 ग्राम गांजा सहित सेक्टर 17 एरिया से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।