JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान रवि निवासी संत नगर ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अनिल कुमार निवासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने 7 मई को आरोपी रवि को सेक्टर-46 खाली ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिसने पूछताछ में बताया कि नशा करने का आदी है और नशापुर्ति के लिए उसने बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।