JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध बॉर्डर की टीम ने अलग.अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे व 2 कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मई को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहित कुमार निवासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित दुर्गा बिल्डर रोड नजदीक प्रिंस वाटिका से गिरफ्तार किया है।
वहीं एक अन्य मामले में आशीष वासी सुर्या विहार फरीदाबाद को देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित सुर्या विहार पार्ट-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मोहित के विरुद्ध मारपीट व शस्त्र अधिनियम के 5 मामले दर्ज हैं वहीं आशीष पर 9 मामले पूर्व में दर्ज हैं।