JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीम ने कार्रवाई करते हुए दो मामलो में आरोपियों को गिरफ्तार कर 7.5 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रैल को अपराध शाखा एनआईटी की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने के मामले में पवन कुमार निवासी गाव माधोपुर गोविंद जिला मोतीहारी बिहार हाल हरी नगर एक्सटेन्सन गांव जैतपुर दिल्ली को 4 ग्राम स्मैक सहित चुंगी रोडए रोशन नगर पल्ला गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनीष उर्फ चाउ निवासी संजय कॉलोनी को 3.5 ग्राम स्मैक सहित सेक्टर-22-23 के पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला व मुजेसर में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।