JKNEWS18/FARIDABAD : ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद द्वारा सडक़ सुरक्षा को सुनिश्चित करने एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। मार्च माह में यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 56220 चालान किये गये हैं।
जिनमें तेज गति से वाहन चलाने पर 7167, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 3670, बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 1502, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के 25057, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 674, ट्रिपल राइडिंग के 1794, ब्लैक फिल्म के 1435, सीट बेल्ट 1318 तथा लेन चेंज की उल्लंघन पर 6108 चालान शामिल हैं। यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा इस वर्ष 3 माह में अब तक कुल 1,49,717 चालान किये गये हैं।