JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.120 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 मार्च को क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए दीपांशुराज निवासी अर्जुनगढ़ जी ब्लॉक दिल्ली को 1.120 किलोग्राम गांजा सहित सेक्टर-46 क्षेत्र से काबू किया है।
जिसके विरुद्ध थाना सुरजकुण्ड में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा 15000 रुपये में नेपाल बॉर्डर से किसी व्यक्ति से लेकर आया था। आरोपी 12वीं पास है व रैपिडो पर काम करता है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।