JKNEWS18/FARIDABAD : ठगों द्वारा एपीके फाईल भेज फोन हैककर 90000 रुपये की ठगी के एक मामले में 26 मार्च को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने जितेश माली व रिंकू निवासी जहांगीरपुर जिला करौली राजस्थान को दौसा राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सैनिक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 1 मार्च को वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था। जहां उसने एक एप के विज्ञापन का लिंक देखा। जिस पर क्लिक करते ही उसके फोन में एक एपीके फाईल डाउनलोड हो गई और उसका फोन हैक हो गया। जिसके बाद उसके खाते से 90000 रुपये कट गये।
जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है। रिंकू सैनी खाताधारक है जिसने अपना खाता जितेश माली को दिया था। खाता में ठगी के 90000 रुपये आये थे। जितेश टाइल, पत्थर लगाने का काम करता है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।