JKNEWS18/FARIDABAD : नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर निगम की अतिरिक्त आयुक्त 1 सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में शहर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले बैंक्विट हॉल एवं मैरिज पैलेस संचालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत 61 बकायधारको की प्रॉपर्टी को सील किया गया है।
इस अभियान के तहत क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों की टीमों द्वारा विभिन्न जोनों में कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 61 बैंक्विट हॉल, मैरिज पैलेस यूनिट्स को सील किया गया है। निगम के आंकड़ों के अनुसार इन इकाइयों पर करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सबसे अधिक बकाया एनआईटी जोन में सामने आया है, जहां 35 यूनिट्स पर लगभग 2 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया पाई गई।
वहीं ओल्ड जोन में 12 यूनिट्स पर करीब 36 लाख रुपये से ज्यादा और ओल्ड जोन में 14 यूनिट्स पर लगभग 15 लाख रुपये से ज्यादा का बकाया दर्ज किया गया। सीलिंग की गई इन प्रॉपर्टी पर लगभग 3 करोड़ से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया चल रहा है। नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया है कि टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बकायेदारों को पहले ही नोटिस जारी कर भुगतान के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, इसके बावजूद भुगतान न करने पर यह कार्रवाई की गई है। जल्द 131 बैंकिट हॉल पर भी कार्यवाही होगी उनको टैक्स जमा करने के लिए पहले ही नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे बकायाधारक जल्द अपना टैक्स जमा करें और कार्यवाही से बचे।