JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना सैंट्रल में दर्ज एक शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 17.42 लाख रुपये की ठगी के मामले में थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 मार्च को खाता उपलब्ध करवाने वाले अब्दुल मनान वासी जम्मू हाल गुडगांव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-19 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में बताया कि वह गूगल पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित जानकारी सर्च कर रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया, जिसमें उसे ग्रुप जॉइन करने के लिए कहा गया।
ग्रुप से जुडऩे के बाद उसको शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों के कहने पर उसने अलग.अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 17,42,000 रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे कोई लाभ मिला और न ही निवेश की गई राशि वापस मिली। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अब्दुल मनान, वर्तमान में गुडग़ांव की एक निजी कंपनी में कार्यरत था, उसने अपने साथी अजीन इकबाल की मदद से खाताधारक मोहम्मद मजीद का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। मामले में मोहम्मद मजीद और अजीन इकबाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।