JKNEWS18/FARIDABAD : 18 मार्च को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी गांव किराए रामपुर उत्तर प्रदेश हाल साई विहार रामपुर उत्तर प्रदेशद्ध के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि 17 अगस्त 2025 को फेसबुक चलाते समय उसे स्टॉक मार्केट से संबंधित एक मास्टर क्लास का विज्ञापन दिखाई दिया।
इसके बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया, जहां उसे निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया और अधिक लाभ का लालच दिया गया। ठगों के झांसे में आकर उसने कुल 34,05,000 रुपये का निवेश किया, लेकिन उसे कोई भी राशि वापस नहीं मिली। इस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी का एक साथी उसके पास व्यक्तियों को खाते खुलवाने के लिए भेजता था, जिनके बाद वह उनके बैंक खाते खुलवाता था और वह उन बैंक खातों को अपने साथी को दे देता था।
जिस बैंक खाते में ठगी की रकम आई थी, उससे संबंधित ईमेल आईडी आरोपी अपने मोबाइल फोन में संचालित कर रहा था। आरोपी रवि कुमार को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।