JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाही करते हुए 2.290 किलो ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 दिसम्बर को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए रतनपाल निवासी गांव खोकसीवा जिला पूर्णिया बिहार हाल न्यू कॉलोनी फरीदाबाद को 2.290 किलो ग्राम गांजा सहित रेलवे स्टेशन रोड एनआईटी 5 के पास से काबू किया है।
जिसके विरुद्ध थाना एनआईटी में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रतनपाल ने 2 किलो 500 ग्राम गांजा 25000 रूपए में आगरा में खरीदा कर लाया था। आरोपी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर चाय का ठेला लगाता है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।