JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1,08,10,000 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाता उपलब्ध व खाता ऑपरेट करवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 21 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आयाए मेसेज भेजने वाले ने स्वयं को का कर्मचारी बताया। जिसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद उसका एडवांस ब्रोकर अकाउंट खोला गया। फिर उसे में व्हॉट्सएप से जोड़ा गया।
जिसके बाद शेयर मार्केट में निवेश करने के लिये उसने अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल 1,08,10ए000 रुपये भेजे। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने साहिल कुमार निवासी बिशनपुरा, फज्लिका पंजाब को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल ने पहले गिरफ्तार आरोपी सतनाम से खाताधारक बलराम का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था और आरोपी खाता से लिंक अपने पास रखता था जब खाता में पैसे आते तो वह उन खाता को आगे ठगों के पास भेज देता था। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।