JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर 75500 रूपए की ठगी करने के एक मामले में खाताधारक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-87 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 मार्च को उसके टेलिग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए मैसेज आया।
जिन्होंने उसे पहले टास्क के बदले 800 रूपये दिये और फिर उसे पैड टास्क करने के लिए कहा, जिनके लिए उसने उनके बताये खाता में 75500 रूपए भेजे लेकिन टास्क कम्पलीट होने के बाद उसे कोई पैसा नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र सिंह निवासी मुकटपुरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जितेन्द्र मामले में खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था। जिसके खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाने का काम करता है। माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।