JKNEWS18/FARIDABAD : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1,08,10,000 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 21 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आया, मेसेज भेजने वाले ने स्वयं को कर्मचारी बताया। जिसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप पर लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद उसका एडवांस ब्रोकर अकाउंट खोला गया। फिर उसने व्हॉट्सएप से जोडा गया।
जिसके बाद शेयर मार्केट में निवेश करने के लिये उसने अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल 1,08,10,000 रुपये भेजे। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने सतनाम सिंह निवासी भुल्लर राय हिबाद, फिरोजपुर पंजाब हाल मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सतनाम ने बलराम खाताधारक का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसके खाता में ठगी के 5 लाख रूपये आये थे। आरोपी 12वीं पास है एक क्लिनिक में मरीजों की देखभाल का काम करता है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।