JKNEWS18/FARIDABAD : यूएलबी हरियाणा का कर्मचारी बनकर 2,32,221 रुपये की ठगी के मामले में साईबर थाना एनआईटी की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी लोकैलिटी में कुछ दिन से पानी नही आ रहा था।
जिस पर उसने राहुल नाम के व्यक्ति से फोन पर बात की जिसने स्वयं को यूएलबी हरियाणा का कर्मचारी बताया, जिसके बाद कथित कर्मचारी ने उसके व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजकर 13 रुपये पे करने को कहा, लिंक पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता का फोन हैक हो गया और उसके क्रेडिट कार्ड से 2,32,221 रुपये कट गये।
जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने पठान नसीरुद्दीन नुरुद्दीन व सोहिल निवासी अहमदाबाद गुजरात को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि नसीरुद्दीन मामले में प्रोवाइडर है वहीं सोहिल क्रेडिट कार्ड की पेमेंट मर्चेंट के सेटल करता था व 2000 रुपये में भी प्रोवाइड करवाता था। आरोपी नसीरुद्दीन 8वीं व सोहिल 10वीं पास है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।