JKNEWS18/FARIDABAD : मंदिर के गल्ले से 15 हजार रुपये चुराने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनआईटी निवासी एक महिला ने पुलिस चौकी टाउन नंबर 2 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एनआईटी स्थित पिपलेश्वर शनिदेव मंदिर का रख रखाव करती है 15 दिसंबर की अल सुबह जब वह मंदिर में आई तो उसने देखा की कोई नाम पता नामालुम व्यक्ति मंदिर के गल्ले से करीब 15 हजार रुपये चोरी कर ले गया।
जिस संबंध में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने रवि, आकाश व लोकेश निवासी सेक्टर-8 को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी नशा करने के आदी है व नशापूर्ति के लिये उन्होंने मंदिर के गल्ले से पैसे चुराये थे। रवि व आकाश दोनों भाई है व लोकेश उनका दोस्त है। आरोपी रवि से 2290 रुपये, आकाश से 2270 रुपये व लोकेश से 2840 रुपये बरामद हुये है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।