JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की गई बड़ी साइबर ठगी के एक मामले में दो आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से ग्रुप से जुड़ा हुआ था,
जहां शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने उससे पहले एक एप डाउनलोड करवाया गया तथा निवेश के लिए विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। शिकायतकर्ता जैसे ही खातों में पैसे भेजकर ट्रांजेक्शन आईडी ठगों को भेजता तो उसके एप अकाउंट में लाभ के साथ रकम दिखने लगती थी।
इस प्रकार शिकायतकर्ता ने कुल 5,56,21,548 रुपये का निवेश कर दिया। जब उसने अपनी राशि निकालनी चाही तो पाया कि एप काम नही कर रही है तथा संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप भी बंद कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच के दौरान साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी विजय कुमार वासी गांव नालवडी जिला बीड महाराष्ट्र तथा आकाश शिवाजी दारकडवासी गांव हस्तपोखरीजिला जालना महाराष्ट्र हाल निवासी कैलाशनगर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाता था, उसने आरोपी विजय कुमार का बैंक खाता आगे ठगों को उपलब्ध करवाया थाए जिसमें ठगी की राशि में से 65 लाख रुपये ट्रांसफर हुये थे। दोनों की टेलीग्राम के माध्यम से जानकारी हुई थी। दोनों आरोपियों को पूछताछ उपरांत जेल भेज गया है।