JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने गाड़ी का शीशा तोडक़र पर्स व नगदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय कुमार, निवासी राम नगर फरीदाबाद ने पुलिस को दी गई
शिकायत में आरोप लगाया कि 2 नवम्बर 2025 को सेक्टर-12 फरीदाबाद के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी का किसी अज्ञात व्यक्ति ने शीशा तोडक़र अंदर रखा पर्स व नगदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अविनाश निवासी श्रमिक विहार सेक्टर-30 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अविनाश नशा करने का आदी है और नशापुर्ति के लिए ही उसने गाडी का शीशा तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिससे 1500 रूपए बरामद किया गया है। माननीय अदालत में पेशकर आरोपी को जेल भेजा गया है।