JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किये है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने साजिद खान निवासी जैतपुर दिल्ली को दुर्गा बिल्डर एरिया फरीदाबाद के पास से 1 देसी कट्टा सहित व कामिल निवासी गांव फतेहपुर तगा फरीदाबाद को मंगल बाजार खेडीपुल फरीदाबाद के पास से 1 देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।