JKNEWS18/FARIDABAD : लड़ाई-झगड़े के मामले में थाना सूरजकुण्ड की टीम ने एक आरोपी को काबू किया है।
सतीश निवासी गांव अनंगपुर ने थाना सूरजकुण्ड में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 अगस्त को उसका बेटा जय अपने भाई को गांव के चौक पर छोडने गया था।
तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक कर गाली गलौच की जब वो दोनों वहां से निकले तो उन्होंने उसके बेटों का पीछा किया और कुछ दूर बाद उन्होंने उसके बेटों की गाडी के आगे गाडी लगा दी जिसके बाद उनके साथ मारपीट की। जिसकी सूचना पाकर वह मौका पर पहुंचा तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया जिसमें वो सभी गंभीर रूप से घायल हो गये।
जिस शिकायत पर थाना सूरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजकुण्ड की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुन्दर उर्फ टीटू निवासी गांव अनगंपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि जब शिकायतकर्ता के लडके गाडी से जा रहे थे
तो उनकी गाडी आरोपी सुन्दर उर्फ टीटू के भाई नगेन्द्र की गाडी से लग गई थी। जिसके बाद नगेन्द्र ने आरोपी सुन्दर को फोन करके बुलायाए सुन्दर गाडी में अपने अन्य साथियों के साथ वहां आया और शिकायकर्ता के बेटो के साथ मारपीट की और जब शिकायतकर्ता सूचना पाकर मौका पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।