JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी दौलत को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने दौलत निवासी गांव हसनपुर पलवल हाल सुभाष कॉलोनी फरीदाबाद को सेक्टर-62 आशियाना फ्लैट के पास से काबू कर एक देशी कट्टा बरामद किया गया है।
जिसके खिलाफ थाना आदर्श नगर फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी कट्टा किसी अंजान व्यक्ति से 3000 रूपए में खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है और पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।