JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 व अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने दो आरोपियों को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 06 अक्टूबर को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए दलीप कुमार निवासी नंगला एनक्लेव पार्ट 2 को 510 ग्राम गांजा सहित नंगला एनक्लेव पार्ट 2 से काबू किया है
वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने बंटी निवासी न्यू सब्जी मंडी डबुआ कॉलोनी को 222 ग्राम गांजा सहित डबुआ कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध संबधित थाना में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।