JKNEWS18/FARIDABAD : घर में चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। कुलदीप निवासी एसजीएम नगर ने दी शिकायत में आरोप नगाया कि 16 सितम्बर को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। 17 सितम्बर को उनके पडोसी ने सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है।
जब घर आया तो पाया कि कोई नामालूम घर से नकदी व आभुषण चोरी करके ने गया। जिस पर थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर.85 की टीम ने अन्ना साहिब निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि अन्ना साहिब की जवाहर कॉलोनी में ज्वेलरी की दुकान है। आरोपी ने चोरी के आभुषण खरीदे थे, जिसको नये आभूषणों में बदल कर बेच दिया था। आरोपी से 1,00,000 रूपए बरामद किये गये है। मामले में अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने चार चोरों सहित पांच आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है।