JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे सातों दिन रहती है, किसी भी आपातकालीन स्थिति में उनको कानुन व्यवस्था के लिए तुरंत ड्यूटी पर जाना होता है। इस प्रकार पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव भी पडते हैं,
जिनके मद्देनजर उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से पुलिस कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप कराया जाता है। इसी दिशा में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देश पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21 सी में पुलिस कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप करवाया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को पुलिस आयुक्त कार्यालय में सेंटर फार हॉलिस्टिक मेडिसिन आयुर्वेदिक अस्पताल सेक्टर 11 फरीदाबाद से डॉ. ज्योति व डॉ. विशाल की टीम द्वारा एक हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया। इस शिविर में पुलिस कर्मचारियों का निशुल्क चेकअप किया।
इस दौरान नाडी परीक्षण, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग व ब्लड शुगर इत्यादि चैक किये गये।उन्होंने बताया कि 60 के करीब पुलिस कर्मचारियों ने इस हेल्थ चेकअप शिविर का लाभ उठाया। फरीदाबाद पुलिस ने अस्पताल की टीम का धन्यवाद किया व भविष्य में भी इस तरह के हेल्थ चेकअप शिविर लगाने की आशा की है।