JKNEWS18/FARIDABAD : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह में कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। 2014 से पहले का कालखंड आपने देखा है देश का क्या हाल था,
चारों तरफ भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला था और देश कि वितीय हालत खराब थी। मोदी जी ने राष्ट्र प्रथम कि सोच के साथ कार्य कर देश विकास के पथ पर को आगे बढाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में आज भारत न केवल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है,
बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी आर्थिक नीतियों और सुधारों के कारण विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। मोदी सरकार की ऐतिहासिक आर्थिक नीतियों से भारत का वैश्विक उदय हुआ है। आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को अपनाकर ही हम दुनिया की महाशक्ति बनेंगे।
आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की निर्णायक भूमिका है। भारत अब सुनता नहीं, बल्कि सुना जाता है। यह युग भारत के जन-जन को सशक्त करने का युग है। यह मोदी जी का नया भारत है, सक्षम, सजग और स्वाभिमानी भारत। मोदी जी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्वगुरु बनने की ओर निरंतर अग्रसर है।
सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा फरीदाबाद द्वारा भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में फरीदाबाद के अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेट, शिक्षक, व्यापारी, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और फरीदाबाद के वरिष्ठ बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, महापौर प्रवीण जोशी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, मूलचंद मित्तल, ओम प्रकाश रक्षवाल, वजीर सिंह डागर, जिला सह संयोजक मदन पुजारा, प्रभा सोलंकी, खुशबू सिंह, प्रभारी विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।
केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद के वरिष्ठ समाजसेवियों संजय शर्मा, गौ सेवक तिलकराज बैंसला, केजी अग्रवाल का उनके सेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया। श्री गुर्जर ने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व आज भारत के लिए एक परिवर्तनकारी युग का प्रतीक बन चुका है।
वर्ष 2014 से अब तक का कालखंड विकास, पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करने वाला युग रहा है। श्री गुर्जर ने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉम्र्स नई आर्थिक क्रांति की शुरुआत है। रसोई से लेकर कार तक 99 प्रतिशत सब सस्ता हुआ है और मोदी सरकार ने हर वर्ग के नागरिक को सीधी राहत दी है।
कांग्रेस शासन में 17 तरह के टैक्स के माध्यम से 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक टैक्स वसूला जाता था, मोदी जी ने वन नेशन-वन टैक्स के विजन से कांग्रेस की शोषणकारी टैक्स व्यवस्था का अंत करने का काम किया है। हाल ही में लागू हुए जीएसटी 2.0 ने कर संरचना को बेहद सरल बनाया है।
अब केवल दो टैक्स स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत लागू हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य आर्थिक सुधारों के जरिए देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। श्री गुर्जर ने कहा कि स्वदेशी आत्मनिर्भरता की नींव है। वोकल फॉर लोकल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों से स्वदेशी को जीवनशैली बनाने का आह्वान किया है,
जो न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को सशक्त कर सकता हैए बल्कि राष्ट्रीय गौरव और आत्मनिर्भरता की भावना को भी जागृत कर सकती है। यह आह्वान केवल एक नारा नहींए बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प है। यह आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है।
स्वदेशी उत्पादों की मांग बढऩे से देश में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। जीएसटी बचत उत्सव, मोदी जी का जनता के लिए दिवाली का 2.5 लाख करोड़ का तोहफा: सीमा त्रिखा पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लोकसभा संयोजक नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉम्र्स सीमा त्रिखा ने अपने संबोधन में कहा कि जीएसटी बचत उत्सव प्रधानमंत्री श्री मोदी का जनता के लिए दिवाली का 2.5 लाख करोड़ का तोहफा है, इससे न केवल व्यापार जगत को मजबूती मिलेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।
मोदी जी ने रिफॉम्र्स कर दवाएं, डायग्नोस्टिक उपकरणों पर टैक्स घटा दिया है और जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर और रोजमर्रा की जरुरत आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स खत्म कर दिया है। देश के गरीब किसान युवा और महिला सभी वर्गों को इससे लाभ मिलेगा। मोदी सरकार का लक्ष्य देश के हर नागरिक की जीवन गुणवत्ता में सुधार और 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करना है।