JKNEWS18/FARIDABAD : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक फरीदाबाद की बैठक ब्लॉक प्रधान विजय चावला की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई इसका संचालन सचिव पूजा गौतम ने किया।
बैठक मे सभी नवनियुक्त पदाधिकारी वरिष्ठ उपप्रधान कल्लूराम राम केडी, नव निर्वाचित ब्लॉक फरीदाबाद कमेटी, कोषाध्यक्ष प्रवेश बैंसला, उपप्रधान.अकिंत बैंसला, उपप्रधान कमलेश, प्रैस सचिव नरवत सिंह, संगठन सचिव प्रेमपाल, कार्यालय सचिव.मनोज कुमार सहसचिव जयराम, सहसचिव दान सिंह आडिटर विशाल सौदे, सभी नव निर्वाचित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कल 28 सितम्बर रविवार को रोहतक कर्मचारी भवन में राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करके त्रिवार्षिक राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन की स्थान व समय निर्धारित करके आन्दोलन की घोषणा की जाएगी।
उसको फरीदाबाद जिला स्तर के 15 अक्टूबर के सम्मेलन मे लागू करने की योजनाबद्ध तैयारी करेगें। राज्य स्तरीय सम्मेलन को फरीदाबाद जिले की तरफ से फरीदाबाद में राज्य सम्मेलन आयोजित करवाने का प्रस्ताव लेकर आएगें।
युद्धवीर सिंह सचिव ने कहा कि फरीदाबाद में 7-8 जून 1997 मे दौलत राम धर्मशाला एनआईटी फरीदाबाद में आयोजित हुआ था। इस सम्मेलन के बाद चौधरी बंसीलाल की हविपा-भाजपा गठबंधन सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का जबरदस्त टकराव हुआ था।
बैठक को बलवीर बालगुहेर वरिष्ठ उपप्रधान ने सम्बोधित करते हुए कहा फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दो हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए व उनको सफाई के औजार भी मुहैय्या कराए जाए।