JKNEWS18/FARIDABAD : हरियाणा में बाढ़ प्रभावित लोगों को पंजाब सरकार के तर्ज पर मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर जिला उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए।
इसी कड़ी में फरीदाबद में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी नेताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त की अनुपस्थिति में ज्ञापन बल्लभगढ़ एसडीएम ने लिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र फौजदार, नीतू मान, अमन गोयल, नरेश शर्मा, भीम यादव, दिनेश शर्मा एडवोकेट, देवराज गौड, हिमांशु गोला इत्यादि अनेकों आप नेता मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से पं. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से वह मानसून में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों, विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण समुदायों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उनकी आजीविका, फसलें, घर और पशुधन को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बाढ़ पीडि़तों के लिए जो मुआवजा राशि का प्रावधान किया है, वह नाकाफी है और ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि यह राशि बाढ़ प्रभावित लोगों की वास्तविक जरूरतों और नुकसान की तुलना में अपर्याप्त है। पड़ोसी राज्य पंजाब में, सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए अधिक उदार और प्रभावी मुआवजा पैकेज की घोषणा की हैए जो सराहनीय है।
इसलिए पंजाब सरकार का यह मुआवजा पैकेज न केवल अधिक व्यापक है, बल्कि यह प्रभावित परिवारों को उनकी आजीविका पुनर्जनन और पुनर्वास में भी अधिक सहायता प्रदान करता है। विशेष रूप से फसल नुकसान के लिए 20,000 प्रति एकड़ और घर के पुनर्निर्माण के लिए 10,00,000 की राशि हरियाणा की तुलना में कहीं अधिक यथार्थवादी और सहायक है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा मांग करती है कि हरियाणा सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पंजाब सरकार के तर्ज पर मुआवजा राशि प्रदान करें। फसल नुकसान के लिए मुआवजा प्रति एकड़ 20,000 की राशि दी जाए, ताकि किसान अपनी खेती को पुन: तैयार करने के लिए खड़ा हो सके।
पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के लिए 10,00,000 का मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि हरियाणा के बाढ़ प्रभावित लोगों को भी वही सम्मान और सहायता मिलनी चाहिए जो पंजाब के नागरिकों को प्रदान की जा रही है। यह न केवल प्रभावित परिवारों को राहत देगा, बल्कि उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को पुनस्र्थापित करने में भी मदद करेगा।