JKNEWS18/FARIDABAD : मारपीट करने के मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर बल्लभगढ में अभिषेक निवासी दयालपुर फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 15 अगस्त को वह घर के बाहर खडा था तभी दो लडके मोटरसाईकिल से पटाखे बजाते हुए वहां से गुजरे तो उसने उन्हें टोक दिया।
जिसकी रजिश रखते हुए वो लडके रात के समय अन्य लडको के साथ गाडी लेकर उसे ढूढ़ते हुए आयें जिन्होंने उसे जुन्हैडा गांव के पास रोक लिया और उसके साथ मारपीट की उनमें से एक ने उसे देशी कट्टा दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। तभी वहां भीड इक्कठ्ठा हो जिसको देखकर वो वहां से भाग गये।
जिस शिकायत पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए योगेश निवासी गांव बदरौला बल्लबगढ को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी योगेश अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल से पटाखे बजाते हुए जा रहा था जिसपर शिकायतकर्ता ने उसे टोक दिया जिस की रंजिश रखते हुए वह अपने अन्य साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट की और देशी कट्टा दिखाकर उसे डराया। आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग गाडी व देशी कट्टा को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।