JKNEWS18/FARIDABAD : बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या बताने के मामले में क्राईम ब्रांच टीम ने पिता सहित दोनों भाई गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना आदर्श नगर के अंर्तगत 15-16 सितम्बर की रात को कृष्ण निवासी सुभाष कॉलोनी की मृत्यु हुई थी।
जिसके संबंध में उसके घरवालों ने कृष्ण द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बताया था। कृष्ण के शरीर पर चोट के निशान थे। जिस बारे थाना आदर्श नगर की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्ण की उसके पिता व दोनों भाइयों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है और आत्महत्या का रूप देने के लिए सबको फांसी से लटका दिया है।
जिस पर थाना आदर्श नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 कि टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता धनीराम, भाई सुरज व सुदामा निवासी सुभाष कॉलोनी बल्लबगढ़ को गिरफ्तार है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक कृष्ण शराब पीने का आदी था तथा शराब पीने के बाद वह घर में अक्सर पिता व भाईयों के साथ झगडा करता था। 15-16 सितम्बर की रात को भी वह शराब पीकर घर आया था तथा झगडा करने लगा जिस पर भाई सुदामा सुरज व पिता मृत्यु कृष्ण के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौका पर मृत्यु हो गई थी।
जिसके बाद आरोपियों ने मामलें को आत्महत्या दिखाने के लिये कृष्ण के शव को फंदे से लटका दिया। आरोपियों को अधिक पूछताछ के लिए माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।