JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा एवीटीएस व डीएलएफ की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.104 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए
देवली निवासी रधुबीर नगर कालोनी दिल्ली को 4.700 किलो ग्राम गांजा के साथ राजीव कॉलोनी फरीदाबाद से तथा अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने रोमा देवी वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 फरीदाबाद को कलंदर कॉलोनी फरीदाबाद के पास से 404 ग्राम गांजा सहित काबू किया है,
जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।