JKNEWS18/FARIDABAD : जुआ खेलने वाले 5 आरोपियों को पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने किया काबू कर मौके से 31500 रूपएबरामद किए है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई को पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान टीम को गुप्त सुत्रों से गांव दौलताबाद में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम ने आरोपी यशपाल निवासी सैक्टर 48 नोएडा उत्तर प्रदेश, प्रदीप वासी गांव मेवला महाराजपुर, नेकपाल निवासी बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद, विकास वासी बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद व कपिल वासी गढ़ी मौहल्ला ओल्ड फरीदाबाद को गांव दौलताबाद फरीदाबाद से काबू किया है।
आरोपियों से मौके पर 31, 500 रूपएव ताश के पत्ते बरामद हुए है। आरोपियों से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।